शनिधाम के संस्थापक
महामंडलेश्वर दाती मदन महाराज पर रेप का आरोप लगा है। ये वही शनि महाराज है जो रोज सुबह टीवी पर सबका भविष्य बताते थे पर शायद सबका भविष्य बताने के चक्कर में खुद का ही भविष्य पढ़ना भूल गए। दाती महाराज पर उनकी शिष्या ने रेप का सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। यदि पैसे तथा
पहुँच का खेल ना चला तो एक और बाबा का सलाखों के पीछे जाना तय माना जा रहा है। हर बार कथित बाबाओं का एक
नया मामला उजागर होता है जिसके बाद धर्म धरा में बवाल मचता है। स्थिति कुछ दिन बाद
सामान्य हो जाती है। पुराने बाबा की जगह नया बाबा आ जाता है और भक्ति का कारोबार
ज्यों का त्यों चलता रहता है। भक्त भक्ति-भाव में डूबकर अपने-अपने बाबाओं के कसीदे
पढ़ते रहते हैं। आसाराम, रामरहीम के मामले अभी ठंडे भी नहीं हुए कि एक बार फिर बाबा की इस
करतूत से पूरी संत बिरादरी कलंकित हो गई।दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सर्च वारंट जारी कर दिया है और कल दिल्ली पुलिस पीड़िता को लेकर बाबा के पाली आश्रम में जाँच करने भी पहुंच गई लेकिन बाबा जी वहाँ नहीं मिले।ये दाती महाराज दो दिन पहले तक तमाम न्यूज चैनलों पर बोलते दिख रहे थे लेकिन अब वो गायब है।10 तारीख को ये केस सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, उसके बाद भी 4 दिनों तक दाती महाराज से पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की वो भी तब जब दाती महाराज स्वयं टीवी चैनलों पर बैठ कर खुद को निर्दोष बता रहा था और अब जब महाराज जी भाग चुके है तब पुलिस को इनसे पूछताछ करने की सुध आई है।सवाल ये है कि रिपोर्ट दर्ज होने के 4 दिन बाद तक भी पुलिस क्या कर रही थी,जब वो टीवी पर दिख रहा था तभी उसे पकड़ा क्यो नहीं गया, क्यों इतना समय लिया गया जिससे वो आसानी से भाग सके जबकि पिछले कुछ समय में ऐसे बाबाओं के प्रकरण सामने आए है फिर भी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया और तुरंत कार्यवाही क्यों नहीं की।कुछ समय पहले हनीप्रीत के मामले में भी ऐसा ही हुआ था जब लाख कोशिशों के बावजूद पुलिस उसे ढूंढ पाने में विफल रही थी जबकि एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने रात को उसका इंटरव्यू ले लिया था जिसे बाद में न्यूज चैनल ने देश की सबसे बड़ी खबर बता कर कई दिनों तक चलाया था।
आज के अधिकांश साधु संतों की शैली परंपरागत साधु संतों जैसी है ही नहीं,ये बाबा लोग धर्म की आड़ में वासना की पूर्ति, भक्तों की संख्या बढ़ाने, अपने आश्रम और मठों को भव्य बनाने में लगे पड़े हुए हैं।इन तथाकथित बाबाओं के व्यवहार को देखकर दुख होता है कि इन्होंने धर्म का महासत्यानाश कर दिया है। कोई इन्हें रोकने वाला नहीं है, क्योंकि भक्तों की बड़ी फौज इनके पास है जो इनके एक इशारे पर कुछ भी कर सकती है, कुछ भी मतलब कुछ भी और ये फौज ऐसे लोगो से मिल कर बनती है जो धर्म की आड़ में कुछ भी करने को तैयार रहते है।ऐसे लोग अति धार्मिकता के शिकार होकर खुद को मनोरोगी बना लेते है।ये आँख बंद करके ऐसे बाबाओं पर विश्वास करते है बिना ये सोचे कि आखिर में अंधश्रद्धा का परिणाम सदैव शोषण ही होता है।
हाल के वर्षों में जिस तरह से कई छोटे-बड़े, असली-नकली यानी हर किस्म के
बाबा विवादों में घिरे है उससे खटका होने लगा है कि कहीं हम अधर्मयुग की देहरी पर
पांव तो नहीं रख रहे हैं। जमीन पर अवैध कब्जा, हत्या, अप्राकृतिक यौन संबंध से
लेकर वैश्यावृत्ति का रैकेट चलाने सरीखे गंभीर आरोप धर्म गुरुओं पर लग चुके है इसके बावजूद भी जनता हर
किसी को अपना गुरु मानकर उससे दीक्षा लेकर उसका बड़ा-सा फोटो घर में लगाकर उसकी
पूजा करती दिख रही है। जब समाज में एक आम आदमी रेप जैसे कृत्य को अंजाम देता है तब
समाज की शिक्षा पर सवाल खड़ें होते हैं लेकिन जब धर्म से जुड़े लोग ऐसे कार्य करें
तो क्या धर्म बदनाम नहीं होता, धर्म की शिक्षा बदनाम नहीं होती? इसे समझने का
प्रयास कीजिये, नुकसान किसका है और सुधार की जिम्मेदारी किसकी है?
Translation in English:-
Translation in English:-
Founder of Shanidham Mahamandleshwar Dati
Madan Maharaj is accused of rape. He is the one who used to do future
prediction of everyone on TV every morning but because of others future affairs
prediction he forgot to read of his own. His disciple put sensational rape
charges on him. Delhi police have lodged the case of misdeed against the
victim's complaint. Here if game of money and reach can't work then it is
confirmed that one more monk get behind the bars. Every time a new case of
alleged monk is exposed, after which chaos occurs in the entire religion.
Situation becomes normal after few days. Old monk is replaced by new one and
this business of devotion goes on continuously. The devotees keep on
complimenting there monks in their in depth devotion. Even the cases of Asaram,
Ramrahim were not closed yet and once again a new act of this monk dishonoured
the entire saint community. Delhi police has issued a search warrant against
Dati Maharaj and yesterday Delhi police also reached his Pali hermitage along with the
victim for inquiry but he was not there. This man had been speaking to all the
news channels till two days ago but now he is missing. This case came in
front on 10 December, 2018 when victim filed FIR, then also upto 4 days the
police did not make any inquiry even when he himself sitting on TV channels
calling him innocent and now when Datiji ran away the police realized to
interrogate him. The question is what police was doing even after 4 days of
report lodge when he was seen on TV, why did he not get caught, why was it
taken so long that he could run away so easily, whereas in the last few days
similar episodes of these type of monks came out then also why did not the
police look this matter seriously and took any immediate action. Sometimes ago,
similar things happened in the case of Hanipreet, despite of many efforts the
police failed to find her and meanwhile a journalist took her interview on that
night and later on that interview was telescasted on a big news channel several
times as a breaking news.
Today the living of most saints are not like
traditional saints but under the guise of religion they are engaged in
luxurious survival, lavish life, increasing their number of devotees, making
their hermitage and monasteries grand and comfortable. It feels so sad to see
the behaviour of these so-called saints that they have totally destroyed the
religion. There is no one to stop them because they have a large army of
devotees who can do anything on one of their warnings, anything means anything
and this army is formed by people who are always ready to do anything under the
guise of religion. Such people become a victim of extreme religion and make
themselves psychopaths. They blindly follow these monks without thinking that
the ultimate result of this superstition is exploitation as always.
Likewise, in the current scenario, many
small, real-fake means every kind of monks are surrounded by controversies, a
doubt arises whether its a move towards the era of unrighteousness. Despite the
serious allegations from illegal occupation, murder, unnatural sex to running
sex rackets and what not on these type of monks inspite of that people consider
them as their godfather , take initiation from them and worship them by placing their big
potraits in their houses. When a common man in the society performs such acts
like a rape then a question raised on the education of society but when such
religious monks perform such acts then what about the reputation of religion
and religious education?
Try
to understand this!! Who is at loss here and responsibility for improvement is
on whom?
(English translation by Neha Jain)
